http://www.bbcchindi.com

पटाखों में लगी आग से सात की मौत

भारत के गुजरात में पटाखों में भड़की आग से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई. है.

अधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना दाहोद ज़िले में मंगलवार को हुई.

यह घटना मंगलवार की सुबह उस समय हुई जब एक मकान में बड़ी मात्रा में रखे गए पटाखों में आग लग गई.

दाहोद ज़िला गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से क़रीब दो सौ किलोमीटर के फ़ासले पर है.

जिस घर में पटाखों में आग लगी उसमें पटाखे बनाए जाते हैं और उसी दौरान यह आग लग गई.

पटाखों में आग लगने से धमाका हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि बाकी के छह अन्य लोगों की दम घुटने के कारण मौत हो गई.