http://www.bbcchindi.com

रविवार, 30 अक्तूबर, 2005 को 10:58 GMT तक के समाचार

दिल्ली: बम हमले के एक दिन बाद

भारत की राजधानी दिल्ली में बम धमाकों के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

शनिवार को हुए तीन धमाकों में 61 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 अन्य घायल हो गए हैं.

राजधानी के प्रमुख भवनों, रेल और बस स्टेशनों तथा हवाई अड्डे पर हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं.

हमले के एक दिन बाद दिल्ली

विशेष पुलिस दस्ते विस्फोट स्थलों की गहन छानबीन जारी रखे हुए हैं ताकि किसी भी तरह का सुराग मिल सके.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बयान

हमलावरों से संबंधित सूचना देने वालों को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है.

धमाके के तुरंत बाद का हाल

सरकार ने विस्फोट के लिए चरमपंथियों को दोषी ठहराया है. लेकिन किसी संगठन विशेष का नाम नहीं लिया गया है.

हालाँकि कुछ सुरक्षा अधिकारी धमाकों में चरमपंथी संगठन लश्करे तोयबा का हाथ होने से इनकार नहीं करते हैं.