http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 29 अक्तूबर, 2005 को 14:02 GMT तक के समाचार

दिल्ली धमाकों पर वीडियो रिपोर्ट

दिल्ली के एक के बाद एक कुल तीन विस्फोट हुए हैं जिनमें दर्जनों लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

पुलिस का कहना है कि पहला धमाका भीड़ भाड़ भरे पहाड़गंज इलाक़े में हुआ जिसमें अनके लोग हताहत हुए हैं.

दिल्ली धमाकों पर वीडियो रिपोर्ट

पहाड़गंज नई दिल्ली स्टेशन के एकदम नज़दीक है और गली कूचों वाला इस इलाक़े में हमेशा भीड़ रहती है. दिवाली और ईद के त्योहारों के कारण शनिवार शाम भीड़भाड़ बहुत ज़्यादा थी.

दूसरा विस्फोट सरोजनी नगर मार्केट में हुआ. यहाँ अनेक लोग हताहत हुए हैं.

तीसरा धमाका गोविंदपुरी में एक बस मे हुआ. इसमें भी कई लोगों के हताहत होने की ख़बर है.

घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भरती कराया गया है और अफ़रातफ़री का माहौल है.