बुधवार, 12 अक्तूबर, 2005 को 01:55 GMT तक के समाचार
दक्षिण एशिया में शनिवार आठ अक्तूबर को आए भूकंप के बाद राहत और बचाव का काम जारी है.
अभी भी मलबों के तले तलाश जारी है - लेकिन अब उनके नीचे जीवन होने की आशा कम ही है.
आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान में भूंकप से मारे जाने वालों की संख्या 25,000 बताई गई है.
घायलों की संख्या 60,000 से अधिक बताई जा रही है.
वहीं भारत प्रशासित कश्मीर में कम-से-कम 1400 लोग मारे गए हैं.
हताहतों की संख्या और ऊपर जा सकती है क्योंकि अभी भी कई स्थान ऐसे हैं जहाँ राहत दल नहीं पहुँच सका है.