रविवार, 18 सितंबर, 2005 को 08:23 GMT तक के समाचार
अहमदाबाद से राजीव खन्ना
गुजरात में पुलिस का कहना है कि भुज के नज़दीक सैनिक अड्डे के पास हुए एक धमाके में पाँच लोग मारे गए हैं.
बताया गया है कि धमाका सैनिक अड्डे के पास एक कूड़े के ढेर में हुआ.
मारे गए लोग तीन बच्चे और दो महिलाएँ हैं.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एमएच परमार ने बीबीसी को बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि ये लोग बेकार किए गए माल को एकत्र कर रहे थे जब धमाका हुआ.
इस मामले में जाँच चल रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी मिलने की संभावना है.