बुधवार, 08 जून, 2005 को 13:26 GMT तक के समाचार
भारतीय जनता पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी को मनाने की कोशिशें जारी हैं लेकिन वह अपना इस्तीफ़ा वापस लेने को तैयार नहीं हैं.
पाकिस्तान में उनके यह कह देने पर भारत में वबाल मच गया था कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना एक धर्मनिरपेक्ष नेता थे.
वापस लौटने पर जब कुछ नेताओं ने उनसे खेद व्यक्त करने को कहा तो उन्होंने इस्तीफ़ा ही दे दिया.