रविवार, 15 मई, 2005 को 05:04 GMT तक के समाचार
भारत में चुनाव आयुक्त बीबी टंडन को नया मुख्य चुनाव आयुक्त और केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव नवीन चावला को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त करने का फ़ैसला लिया गया है.
एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णामूर्ति के सेवानिवृत्त होने के बाद चुनाव आयोग में ये फेरबदल हुए हैं.
भारत में चुनाव आयुक्त का कार्यकाल पाँच साल का होता है.
टण्डन सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे.
इनके अलावा चुनाव आयोग के सदस्य हैं एन गोपालस्वामी जो चुनाव आयुक्त हैं.