http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 29 जनवरी, 2005 को 02:38 GMT तक के समाचार

विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

भारतीय चुनाव आयोग ने तीन राज्यों बिहार, झारखंड और हरियाणा के विधानसभा चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है.

बिहार और झारखंड में तीन चरणों में जबकि हरियाणा में एक ही दिन मतदान कराया जाएगा.

इन चुनावों के कार्यक्रम इस प्रकार हैं-

पहला चरण-

हरियाणा की सारी 90 सीटें, बिहार की 64 सीटें और झारखंड की 24 सीटें.

मतदान की तिथि- तीन फ़रवरी 2005

दूसरा चरण-

बिहार की 86 सीटें और झारखंड की 29 सीटें

मतदान की तिथि- 15 फ़रवरी 2005

तीसरा चरण-

बिहार की 93 सीटें और झारखंड की 28 सीटें

मतदान की तिथि- 23 फ़रवरी 2005

तीनों चरणों के लिए मतों की गिनती 27 फ़रवरी को की जाएगी. तीनों राज्यों में पाँच मार्च से पहले नई सरकारों का गठन हो जाएगा.