सोमवार, 10 जनवरी, 2005 को 06:49 GMT तक के समाचार
भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में सोमवार तड़के एक बस अलमट्टी नहर में गिर गई जिसमें 55 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.
यह दुर्घटना राजधानी बेंगलोर से 530 किलोमीटर दूर बीजापुर जिले में हुई. अलमट्टी बांध कृष्णा नदी पर बना हुआ है.
राज्य सड़क परिवहन की एक बस हुगली से गुलबर्गा के सीतापुर जा रही थी लेकिन रास्ते में यह बस नहर में गिर गई.
समाचार एजेंसियों के अनुसार नहर का पानी खाली कर के 55 शव बरामद किए जा चुके हैं.
बस में 64 यात्री सवार थे. रायटर्स ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा है कि नौ यात्री बचे हैं.