भारत के चुनाव आयोग ने चौदहवीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है.
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जम्मू कश्मीर में चार चरणों में चुनाव होंगे, उत्तर प्रदेश और बिहार में तीन-तीन चरणों में मतदान होना है जबकि आठ राज्यों में दो-दो चरणों में चुनाव होंगे और शेष सभी राज्यों में एक ही चरण में मतदान होना है.
चुनाव कार्यक्रम का ब्यौरा
आंध्र प्रदेश - कुल सीटें 42 - दो चरणों में - 21 सीटों पर 20 अप्रैल, 21 सीटों पर 26 अप्रैल को
अरुणांचल प्रदेश - कुल सीटें 2, एक ही चरण में 5 मई को
असम - कुल सीटें -14, दो चरणों में, 6 सीटों पर 20 अप्रैल, 8 सीटों पर 26 अप्रैल को
बिहार - कुल सीटें 40, तीन चरणों में, 11 सीटों पर 20 अप्रैल, 17 सीटों पर 26 अप्रैल, 12 सीटों पर 5 मई को
गोवा - कुल सीटें 2, एक ही चरण में 26 अप्रैल को
गुजरात - कुल सीटें 26, एक ही चरण में 20 अप्रैल को
हरियाणा - कुल सीटें 10, एक ही चरण में दस मई को
हिमाचल प्रदेश - कुल सीटें 4, एक ही चरण में 10 मई को
जम्मू कश्मीर - कुल सीटें 6, चार चरणों में, 2 सीटों पर 20 अप्रैल, एक-एक सीट पर 26 अप्रैल और पाँच मई को और दो सीटों पर दस मई को
कर्नाटक - कुल सीटें 28, दो चरणों में, 15 सीटों पर 20 अप्रैल, 13 सीटों पर 26 अप्रैल को
केरल - कुल सीटें 20, एक ही चरण में 10 मई को
मध्य प्रदेश - कुल सीटें 29, दो चरणों में, 12 सीटों पर पाँच मई, 17 सीटों पर 10 मई कॉ
महाराष्ट्र - कुल सीटें 48, दो चरणों में, 24 सीटों पर 20 अप्रैल, 24 सीटों पर 26 अप्रैल को
![]() 20 अप्रैल से 10 मई के बीच मतदान होना है |
मणिपुर - कुल सीटें दो, दो चरणों में, एक-एक सीट पर 20 और 26 अप्रैल को
मेघालय - कुल सीटें दो, एक ही चरण में 20 अप्रैल को
मिज़ोरम - कुल एक सीट, 20 अप्रैल को चुनाव
नागालैंड - कुल एक सीट, 5 मई को चुनाव
उड़ीसा - कुल सीटें 21, दो चरणों में, 11 सीटों पर 20 अप्रैल, 10 सीटों पर 26 अप्रैल को
पंजाब - कुल सीटें 13, एक ही चरण में, 10 मई को
राजस्थान - कुल सीटें 25, एक ही चरण में पाँच मई को
सिक्किम - कुल एक सीट, 10 मई को
तमिलनाडु - कुल सीटें 39, एक ही चरण में 10 मई को
त्रिपुरा - कुल सीटें दो, एक ही चरण में 20 अप्रैल को
उत्तर प्रदेश - कुल सीटें 80, तीन चरणों में, 32 सीटों पर 26 अप्रैल, 30 सीटों पर पाँच मई, 18 सीटों पर 10 मई को
पश्चिम बंगाल - कुल सीटें 42, एक ही चरण में 10 मई को
छत्तीसगढ़ - कुल सीटें 11, एक ही चरण में 20 अप्रैल को
झारखंड - कुल सीटें 14, दो चरणों में, 6 सीटों पर 20 अप्रैल, 8 सीटों पर 26 अप्रैल को
उत्तरांचल - पाँच सीटों पर एक ही चरण में 20 अप्रैल को
अंडमान निकोबार - कुल एक सीट पर 10 मई को
चंडीगढ़ - कुल एक सीट पर 10 मई को
दादर एवं नगर हवेली - कुल एक सीट पर 20 अप्रैल को
दमन एवं दीव - कुल एक ही सीट के लिए 20 अप्रैल को
दिल्ली - कुल सात सीटें, एक ही चरण में 10 मई को
लक्षद्वीप - कुल एक सीट पर 10 मई को
पॉण्डिचेरी - एक ही सीट पर 10 मई को