रविवार, 11 जनवरी, 2009 को 05:45 GMT तक के समाचार
क्या ऐसा संभव है कि किसी देश का निर्वाचित राष्ट्रपति छोटे से रेस्तरां में जाकर खाना खाए और वो भी तब जब कई लोग रेस्तरां में पहले से हों.
ऐसा संभव है और वो भी दुनिया के सबसे ताकतवर माने जाने वाले देश अमरीका में जहां नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ओबामा ने एक छोटे से रेस्तरां में जाकर भोजन किया.
हालांकि उन्हें हाफ स्मोक सॉसेज देते समय दुकानदार निर्वाचित राष्ट्रपति को चीज़ देना भूल गया.
लेकिन राष्ट्रपति न तो चीज़ लेना भूले और न ही दुकानदार को पैसे देना.
यह दुकान थी वाशिंगन का प्रसिद्ध बेन्स चिली बाउल.