बुधवार, 20 फ़रवरी, 2008 को 09:46 GMT तक के समाचार
अमरीकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बराक ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन को विस्कोंसिन राज्य में भी पीछे छोड़ दिया है.
दूसरी ओर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जॉन मैक्कन सबसे आगे चल रहे हैं.
जॉन मैक्कन ने अपनी जीत के बाद दिए भाषण में बराक ओबामा को निशाना बनाया और कहा कि अमरीकी ये सुनिश्चित करें कि वे 'बदलाव के थोथले वादों' से प्रभावित नहीं होंगे.
इसके अलावा हवाई और वॉशिंगटन में भी मतदान हो रहा है.
बराक ओबाका के हवाई से भी जीतने की उम्मीद है. यहाँ से 20 प्रतिनिधि आते हैं.
माना जा रहा है कि विस्कोंसिन में जीत से ओबामा को निर्णायक बढ़त मिल सकती है.
बीबीसी संवाददाता जस्टिन वेब के अनुसार विस्कोंसिन में किसी की भी बड़ी जीत उन्हें अंतिम जीत के रास्ते पर ले जाएगी.
वैसे पिछले कुछ दिनों में हिलेरी क्लिंटन को कई झटके लगे हैं क्योंकि ओबामा ने लगातार कई स्थानों पर जीत दर्ज की है.
उधर रिपब्लिकन पार्टी में जॉन मैक्केन बहुत आगे चल रहे हैं.
इतना ही नहीं सोमवार को राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने भी मैक्केन की उम्मीदवारी को अपना समर्थन दे दिया था.