शुक्रवार, 11 जनवरी, 2008 को 00:22 GMT तक के समाचार
एवरेस्ट की चोटी पर सबसे पहली बार चढ़ाई करने में सफल रहने वाले सर एडमंड हिलेरी अब इस दुनिया में नहीं रहे.
हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनज़िंग नोर्गे ने 1953 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की थी.
इससे पहले 1924 से ही एवरेस्ट पर चढ़ने की कोशिशें जारी थीं लेकिन किसी को सफलता नहीं मिल पाई थी.
शायद यही कारण था कि बाद में भी हिलेरी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो एवरेस्ट पर पहुंच पाएंगे या नहीं.
उनकी दल के बाकी पर्वतारोही एक एक कर पीछे छूटते गए लेकिन हिलेरी और नोर्गे चोटी पर पहुंचने में सफल रहे.