सोमवार, 24 दिसंबर, 2007 को 17:40 GMT तक के समाचार
जर्मनी में बच्चों के साथ यौन दुराचार के मामले में एक इंटरनेट नेटवर्क के क़रीब 12000 संदिग्ध सदस्यों की जाँच की जा रही है.
यह जर्मनी के इतिहास में सबसे बड़ी जाँच होगी जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं.
एक वरिष्ठ सरकारी वकील के मुताबिक सदस्यों पर बच्चों की ग़ैरक़ानूनी तस्वीरों को इंटरनेट से डॉउनलोड करने और उन तस्वीरों को अपने पास रखने का आरोप है.
यह जाँच पिछले कई महीनों से चल रही है. जाँच मे संदिग्धों के 70 अन्य देशों में होने का अंदेशा व्यक्त किया गया है.
इस मामले का पता उस समय चला जब बर्लिन में इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को यह जानकारी दी कि एक ख़ास वेबसाइट पर जाने वाले लोगों की संख्या में बहुत अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है.
बाद में जांच से पता चला कि यह वेबसाइट बच्चों के साथ यौन दुराचार को बढावा दे रही थी.
इंटरनेट के माध्यम से बच्चों के साथ होने वाले यौन दुराचार के मामलों की देखभाल के लिए बने मुख्य कार्यालय के प्रमुख पीटर वोगट ने कहा," हमने पहले साम्रगी का विश्लेषण किया फिर सर्च वारंट ज़ारी किया है."
संदिग्धों में पू्र्वी जर्मनी राज्य साचसेन-एनहाल्ट के 300 लोग हैं जिन पर जाँच चल रहा है