बुधवार, 08 अगस्त, 2007 को 00:29 GMT तक के समाचार
संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत कर्मचारियों के यूनियन ने महासचिव बान की मून से अपील की है कि वो इराक़ में कार्यरत संगठन के सभी कर्मचारियों को सुरक्षा खतरों को देखते हुए वापस बुला लें.
कर्मचारी संघ का मानना है इराक़ में अमरीकी नेतृत्व वाली सेना की अगुआई में संगठन के कर्मचारियों की सुरक्षा पूरी तरह नहीं हो सकेगी.
सुरक्षा परिषद जल्दी ही इराक़ में 95 कर्मचारियों की नियुक्ति को अनुमति देने वाली है. वर्ष 2003 में एक ट्रक बम हमले में इराक़ में संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख सर्जियो विएरा डि मेलो समेत 22 कर्मचारियों की मौत हो गई थी.
उल्लेखनीय है कि बगदाद में महासचिव बान कि मून की एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान होटल के नज़दीक भी बम धमाका हो चुका है.
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि कर्मचारी संघ का यह कदम कई कर्मचारियों को इराक़ में काम करने से रोक सकता है.