http://www.bbcchindi.com

शुक्रवार, 03 अगस्त, 2007 को 21:36 GMT तक के समाचार

जलवायु परिवर्तन पर बुश की पहल

अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने जलवायु परिवर्तन पर चर्चा के लिए दुनिया के अग्रणी औद्योगिक देशों को आमंत्रित किया है.

बातचीत सितंबर में होगी. इसमें संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ भी हिस्सा लेंगे.

अमरीका धरती का तापमान बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्रीन हाउस गैसों का ऊत्सर्जन कम करने में आनाकानी करता रहा है.

बुश का कहना है कि बातचीत में मुख्य ध्यान आर्थिक विकास की गति को मंदा किए बगैर ग्रीन हाउस गैसों का ऊत्सर्जन कम करने पर होगा.

अमरीका क्योटो समझौते को भी मानने से इनकार करता रहा है. इस समझौते की अवधि 2012 में ख़त्म हो रही है.

सितंबर में होने वाले कॉफ़्रेंस में क्योटो की तरह कोई समझौता होने की उम्मीद उतनी नहीं है लेकिन व्हाइट हाउस ने भरोसा जताया है कि वर्ष 2008 तक नया समझौता आकार ले लेगी.

इस बातचीत में भारत और ब्राज़ील जैसे ताकतवर विकासशील देशों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रण दिया गया है.