http://www.bbcchindi.com

बुधवार, 18 जुलाई, 2007 को 06:55 GMT तक के समाचार

ब्राज़ील में विमान दुर्घटना का वीडियो

ब्राज़ील के साओ पाउलो विमानतल पर उतरते समय एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इस दुर्घटना में 200 लोगों के मारे जाने की आशंका है.

ख़राब मौसम में उतर रहा विमान पहले रनवे से फिसला और फिर विमानतल से बाहर एक सड़क को पार करते हुए माल गोदाम और पेट्रोल पंप से जा टकराया.

दुर्घटना का वीडियो देखिए

इस दुर्घटना से विमान में भयंकर आग लग गई.

अधिकारियों का कहना है कि 176 यात्रियों से भरे हुए एयरबस ए320 विमान के किसी भी यात्री के बचने के आसार नहीं है.

जब विमान उतरा उससे पहले दो घंटे पहले से वहाँ ज़ोरदार बारिश हो रही थी.