बुधवार, 04 जुलाई, 2007 को 03:32 GMT तक के समाचार
बीबीसी के ग़ज़ा स्थित संवाददाता एलन जॉन्स्टन को अपहरणकर्ताओं ने रिहा कर दिया है.
उनका लगभग चार महीने पहले ग़ज़ा में घर लौटते वक्त अपहरण कर लिया गया था.
उन्हें हमास के अधिकारियों को सौंपा गया.
आर्मी ऑफ़ इस्लाम ने 12 मार्च को उनका अपहरण कर लिया था.
ग़ज़ा में हिंसक हालात में वो अकेले ऐसे पश्चिमी पत्रकार हैं जो स्थाई रूप से वहाँ रह रहे थे.
एलन जॉन्स्टन को रिहा किए जाने के लिए अनेक देशों में रैलियाँ हुईं.
साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने भी उनकी रिहाई की अपील की थी.