बुधवार, 27 जून, 2007 को 11:57 GMT तक के समाचार
टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पद से हट रहे हैं और अब से थोड़ी ही देर में वित्त मंत्री गोर्डन ब्राउन यह पद संभालने वाले हैं.
ब्लेयर इस समय संसद को संबोधित कर रहे हैं. दस वर्ष प्रधानमंत्री रहने के बाद संसद में यह उनका अंतिम प्रश्नकाल है.
उनकी पत्नी शेरी ब्लेयर और बच्चे पब्लिक गैलरी से यह सारा दृश्य देख रहे हैं.