http://www.bbcchindi.com

शुक्रवार, 01 जून, 2007 को 08:47 GMT तक के समाचार

जॉन्स्टन का वीडियो देखिए

इंटरनेट पर जारी एक वीडियो में गज़ा से अपहृत कर लिए गए बीबीसी संवाददताता एलन जॉन्सटन को दिखाया गया है.

गत 12 मार्च को उनका अपहरण कर लिया गया था और तब से यह उनकी पहली तस्वीर है.

कहा गया है कि इंटरनेट पर यह वीडियो आर्मी ऑफ़ इस्लाम ने जारी किया है और दावा किया है कि बीबीसी संवाददाता उनके कब्जे में है.

एलन जॉन्स्टन का वीडियो देखिए

वीडियो में एलन जॉन्सटन को कहते हुए दिखाया गया है कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है और उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जा रहा है.

ब्रितानी विदेश मंत्रालय और बीबीसी ने कहा है कि वे वीडियो की ख़बर से अवगत हैं और इसकी जाँच कर रहे हैं.

45 वर्षीय जॉन्सटनन का 12 हफ़्ते पहले गज़ा में तब अपहरण कर लिया गया था जब वे घर लौट रहे थे.