मंगलवार, 08 मई, 2007 को 08:37 GMT तक के समाचार
मध्य इराक़ के शिया बहुल शहर कुफ़ा में एक कार बम धमाके में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं और अनेक घायल हो गए हैं.
कुफ़ा राजधानी बग़दाद से लगभग 170 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और धमाका शहर के बीचोंबीच एक बाज़ार में हुआ.
कुफ़ा सातवीं शताब्दी में शिया मुसलमानों के नेता हज़रत इमाम अली की शहादत से जुड़ा शहर हैं.
आजकल ये शहर प्रमुख शिया मौलवी मुक़्तदा अल सद्र का गढ़ है और वे महदी सेना के नेता भी हैं.
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि यही कारण है कि कुफ़ा में अब तक अन्य शिया बहुल शहरों के मुकाबले में ज़्यादा हिंसा नहीं हुई है
लगभग एक हफ़्ते पहले एक शिया समुदाय के एक अन्य पवित्र शहर करबला में एक कार बम धमाके में 70 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.
महत्वपूर्ण है कि पिछले साल दिंसबर में कुफ़ा में हुए एक हमले में 31 लोग मारे गए थे.