रविवार, 29 अप्रैल, 2007 को 20:33 GMT तक के समाचार
ब्रिटेन की पुलिस ने छह लोगों के ख़िलाफ़ चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया है. इन्हें मंगलवार को हुई छापेमारी में गिरफ़्तार किया गया था.
इन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा.
सभी छह अभियुक्तों पर ग़ैरक़ानूनी तरीके से धनउगाही करने और चार के ख़िलाफ़ विदेशों में चरमपंथ को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया गया है.
एक व्यक्ति पर ऐसे सामान रखने का अभियोग लगाया गया है जिनका इस्तेमाल चरमपंथी कार्रवाई की तैयारी करने या इसके लिए लोगों को उकसाने में किया जा सकता है.
समाचार एएफपी का कहना है कि गिरफ़्तार हुए लोगों में से एक कट्टरपंथी अबू इज़ादीन है.
पुलिस ने पिछले मंगलवार को पूर्वी लंदन में चार स्थानों पर छापा मार कर इन लोगों को गिरफ़्तार किया था.
कहा जा रहा है कि इज़ादीन एक इस्लामी संगठन अल-गुराबा से जुड़े हुए थे और उसके प्रवक्ता थे.