http://www.bbcchindi.com

गुरुवार, 19 अप्रैल, 2007 को 08:11 GMT तक के समाचार

देखिए: चो का भेजा वीडियो

अमरीका के वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी में 32 लोगों की हत्या करने वाले कोरियाई छात्र चो सुंग हुई ने एक अमरीकी टेलीविज़न को वीडियो भेजा था. इस वीडियो के कुछ अंश प्रसारित किए गए हैं.

इस वीडियो में कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और लिखित सामग्री है.

चो का भेजा वीडियो देखें

एनबीसी की वेबसाइट एमएसएनबीसी ने चो की भेजी गई तस्वीरों में से एक तस्वीर लगाई है जिसमें उसके हाथ में दो पिस्तौलें हैं.

चो की तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें

टेलीविज़न चैनल एनबीसी के अनुसार चो ने पहली गोलीबारी में अपनी कथित महिला प्रेमिका और एक अन्य छात्र की हत्या करने के बाद दो घंटे के भीतर यह वीडियो भेजा था.

गोलीबारी की पहली घटना के दो घंटे बाद परिसर में आकर चो ने अंधाधुंध गोलियाँ चलाकर 30 अन्य छात्रों को निशाना बनाया था.

चैनल ने यह वीडियो जांच एजेंसी एफबीआई को सौंप दिया है. वर्जीनिया पुलिस का कहना है कि ये वीडियो जांच कार्य में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.