शनिवार, 30 दिसंबर, 2006 को 04:43 GMT तक के समाचार
इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को बग़दाद में एक अज्ञात स्थान पर फाँसी दे दी गई है.
इराक़ी टीवी के अनुसार उन्हें इराक़ के स्थानीय समयानुसार तड़के छह बजे फाँसी दी गई. एक डॉक्टर, वकील और कछ अधिकारी इसके प्रत्यक्षदर्शी थे.
सद्दाम हुसैन को वर्ष 1982 में इराक़ में हुए दुजैल जनसंहार मामले में दोषी पाया गया था और पिछले साल नवंबर में उन्हें फाँसी की सज़ा सुनाई गई थी.
वर्ष 1982 में सद्दाम हुसैन पर जानलेवा हमले की कोशिश के बाद दुजैल में 148 शियाओं को मार दिया गया था.
सद्दाम हुसैन और उनके सहयोगियों को इसी मामले में दोषी पाया गया था और इसी महीने इराक़ की एक अपील अदालत ने उनकी अपील ख़ारिज कर दी थी.