गुरुवार, 28 दिसंबर, 2006 को 21:36 GMT तक के समाचार
इसराइल के एक मानवाधिकार संगठन का कहना है कि इसराइली सेना के हमलों में मारे जाने वाले फ़लस्तीनियों की संख्या इस साल काफ़ी बढ़ी है.
मानवाधिकार समूह बेसलम का कहना है कि इस साल इसराइली सुरक्षा बलों के हमले में 660 फ़लस्तीनी मारे गए.
संगठन के मुताबिक यह संख्या वर्ष 2005 में हुई मौतों से तीनगुना अधिक है.
संगठन के मुताबिक इस साल जितने लोग मारे गए, उनमें 141 बच्चे थे. इस दौरान इसराइली इलाक़ों में फ़लस्तीनी हमलों की संख्या घटी है.
इस वर्ष फ़लस्तीनी इलाक़ों से इसारइली शहरों पर हुए हमलों में 23 इसराइली मारे गए जबकि वर्ष 2005 में यह संख्या 50 थी.
इस साल गज़ा पट्टी में फ़लस्तीनी लड़ाकों और इसराइल के बीच संघर्ष विराम की घोषणा हो चुकी है.
फ़लस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने विभिन्न चरमपंथी धरों को ये समझौता मानने के लिए राजी कराया था.
अभी फ़लस्तीनियों के दो मुख्य संगठनों फ़तह और हमास के बीच राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने पर विचार चल रहा है.