http://www.bbcchindi.com

बम धमाकों में 30 से ज़्यादा की मौत

इराक़ में अधिकारियों का कहना है कि राजधानी बग़दाद में हुए कार बम धमाकों में 30 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं.

बग़दाद में एक शॉपिंग परिसर में हुए कार बम धमाकों में 17 लोगों की मौत हो गई. बग़दाद के उत्तर में एक सुन्नी मस्जिद में धमाके में 15 लोग मारे गए.

जबकि एक अन्य घटना में एक आत्मघाती हमले में पाँच लोग मारे गए और एक मिनी बस में सवार 20 लोग घायल हो गए.

इससे पहले अमरीकी सेना ने बताया कि एक बम हमले में उसके तीन सैनिक मारे गए हैं.

वर्ष 2003 में अमरीका के नेतृत्व में इराक़ पर हुए हमले के बाद यहाँ मारे गए अमरीकी सैनिकों की संख्या 2975 हो गई है.

कई टीकाकारों का मानना है कि इस संख्या का सांकेतिक महत्व है क्योंकि 9 /11 में 2973 लोग मारे गए थे और इराक़ में मारे गए अमरीकी सैनिकों की संख्या अब इससे ज़्यादा हो गई है.

ग्यारह सिंतबर को अमरीका में हुए हमले के बाद ही बुश प्रशासन ने आतंक के ख़िलाफ़ जंग की शुरुआत की थी.

उधर बसरा शहर में स्थानीय परिषद ने कहा है कि वो ब्रितानी सेना के साथ अब सहयोग नहीं करेगी.

ये फ़ैसला बसरा के पुलिस मुख्यालय पर छापा मारे जाने के बाद लिया गया.

दिया गया था. सेना का आरोप है कि पुलिस स्टेशन से गंभीर आपराधिक मामलों की शाखा ग़ैर-क़ानूनी गतिविधियाँ कर रही थी.