मंगलवार, 28 नवंबर, 2006 को 22:38 GMT तक के समाचार
यूरोपीय संसद की ड्राफ़्ट रिपोर्ट के मुताबिक कई यूरोपीय देशों को ये मालूम था कि सीआईए संदिग्ध चरमपंथियों को ले जाने के लिए उनकी सरजमीं का इस्तेमाल कर रहा है.
रिपोर्ट जारी होने से पहले इटली के क्लॉडियो फावा की अगुआई में गठित विशेष समिति यानी एमईपी ने इस मामले की महीनों तक जाँच पड़ताल की.
क्लॉडियो फावा ने न्यूज एजेंसी एएफपी से कहा, "कई देशों ने सीआईए को परोक्ष या प्रत्यक्ष रुप से सहयोग दिया."
उन्होंने आरोप लगाया कि ईयू की विदेश नीति के प्रमुख हाविया सोलाना ने जाँच के दौरान एमईपी को पूरा ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया.
इस वर्ष जून में यूरोप की मानवाधिकार संस्था 'काउंसिल ऑफ यूरोप' ने कहा था कि सीआईए यूरोप के कई जगहों पर गुप्त जेलें चला रहा है जहाँ संदिग्ध चरमपंथियों को रखा जाता है.
रिपोर्ट
रिपोर्ट में कहा गया है कि कई यूरोपीय देश सीआईए की गुप्त जेलों के बारे में जानते थे.
फावा का कहना है कि रोमानिया और पोलैंड ने पूरे मामले की जाँच में सहयोग करने से मना कर दिया.
रिपोर्ट में कहा गया है कि बंदियों को लेकर सीआईए कॉ