http://www.bbcchindi.com

गुरुवार, 23 नवंबर, 2006 को 20:13 GMT तक के समाचार

समलैंगिक मर्दों को मिला गोद लेने का हक़

ब्राज़ील के साउपाउलो राज्य में एक जज ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में दो समलैंगिक मर्दों को एक पाँच वर्षीय लड़की को गोद लेने की अनुमति दे दी है.

वास्को पेदरोदा ने पहले ही इस लड़की को गोद ले रखा है. इस फ़ैसले के बाद जन्म प्रमाण पत्र में दूसरे समलैंगिक मर्द दे गारवालहो का नाम जो जोड़ दिया गया है.

गोद लेने का अधिकार समलैंगिक औरतों को पहले ही मिला गया है लेकिन समलैंगिक मर्दों को यह अधिकार पहली बार मिला है.

पाँच वर्षीय थोयोदार पिछले दिसंबर से इस समलैंगिक जोड़े के पास रह रह रही है.

इन दोनों समलैंगिक मर्दों के बीच पिछले चौदह साल से संबंध हैं.

ब्राज़ील के ग्लोबो समाचार पत्र के मुताबिक़ यह जोड़ा कई सालों से थोयोदारा को क़ानूनी तौर पर गोद लेने के लिए प्रयास कर रहा था.

हालाँकि संवाददातोओं का कहना है कि गोद लेने का यह अधिकार ब्राज़ील के साउपाउलो राज्य के बाहर भी लागू हो यह ज़रूरी नहीं है.

समलैंगिकों के प्रति कड़ा रुख रखने वाले ब्राज़ील में इस क़दम को एक विशेष रियायत के रूप में देखा जा रहा है.