गुरुवार, 02 नवंबर, 2006 को 21:13 GMT तक के समाचार
अमरीका की बड़ी कंपनियों में शुमार बेकटेल ने इराक़ में अपना कामकाज समेटने का मन बना लिया है.
बेकटेल कॉर्पोरेशन को इराक़ में पुनर्निमाण परियोजनाओं के बड़े ठेके मिले थे.
लेकिन अब कंपनी का कहना है कि वो भविष्य में और ठेके नहीं लेने जा रही है.
हालाँकि कंपनी ने जिन परियोजनाओं को हाथ में लिया था, वो पूरे हो चुके हैं.
सुरक्षा
बेकटेल का कहना है कि इराक़ में सुरक्षा के बदतर हालात को देखते हुए कमकाज करना मुश्किल है.
पिछले तीन वर्षों के दौरान इराक़ में काम कर रहे बेकटेल के 52 कर्मचारियों की हत्या कर दी गई.
कंपनी के अध्यक्ष क्लिफ़ मम ने कहा कि उन्होंने नहीं सोचा था कि इराक़ में इस स्थिति में काम करना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि इराक़ में क़ानून व्यवस्था की स्थिति ख़राब होती जा रही है जिससे दिल टूट गया है.
ग़ौरतलब है कि इराक युद्ध के बाद पुनर्निमाण कार्यों के लिए अमरीकी कंपनियों को बेड़े ठेके मिले थे जिसको लेकर विवाद भी हुआ था.