शुक्रवार, 08 सितंबर, 2006 को 17:38 GMT तक के समाचार
अमरीकी सीनेट ने कहा है कि मार्च 2003 में इराक़ पर अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन के हमले से पहले तक राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के अल क़ायदा के साथ संबंधों के कोई सबूत नहीं पाए गए हैं.
सीनेट की ख़ुफ़िया मामलों की समिति ने ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए की वर्ष 2005 की एक रिपोर्ट से यह जानकारी सार्वजनिक की है.
अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने कहा है कि अल क़ायदा के मारे गए अल क़ायदा नेता अबू मुसाब अल ज़रक़ावी की इराक़ में मौजूदगी इस बात का सबूत थी कि सद्दाम हुसैन के अल क़ायदा के साथ संबंध थे.
विपक्षी डेमोक्रेट्स का कहना है कि इस रिपोर्ट से इराक़ पर हमला करने की बुश की दलीलों को नुक़सान पहुँचा है.