गुरुवार, 03 अगस्त, 2006 को 16:54 GMT तक के समाचार
एक ब्रितानी राजनियक ने एक गुप्त दस्तावेज़ में कहा है कि इराक़ में स्थायी लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम होने की जगह, वहाँ गृह युद्ध और देश के विघटन की स्थिति पैदा होने की आशंका ज़्यादा हैं.
ब्रिटेन के इराक़ में अब तक राजदूत रहे विलियम पेटी ने इराक़ में स्थिति का अपना आकलन ब्रितानी सरकार में प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर समेत कई अन्य वरिष्ठ मंत्रियों को भेजा है.
उनका कहना था कि इराक़ का भविष्य मुश्किलों से भरा हुआ है और स्थिति आशाहीन तो नहीं है लेकिन अगले छह महीने काफ़ी महत्वपूर्ण होगी.
उनका ये भी कहना था कि अगले पाँच से दस साल तक इराक़ की स्थिति काफ़ी मुश्किल बनी रहेगी.
ब्रितानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह लीक किए गए दस्तावेज़ों पर टिप्पणी नहीं करता.
लेकिन विदेश मंत्रालय का ये भी कहना था कि हर दिन इराक़ी सेनाओं की ख़ुद सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करने की क्षमता बढ़ रही है.
बुधवार को पश्चिमी बग़दाद में बच्चों समेत 12 लोग फ़ुटबॉल खेलते हुए बम धमाके में मारे गए थे.
आए दिन इराक़ में हिसक घटनाएँ हो रही हैं.