शुक्रवार, 28 जुलाई, 2006 को 14:50 GMT तक के समाचार
1956 की स्वेज़ नहर घटना ने दुनिया के आधुनिक इतिहास और राजनीति को एक नई दिशा दी थी.
मिस्र के राष्ट्रपति जमाल अब्दुल नासिर ने स्वेज़ नहर का राष्ट्रीयकरण करके ब्रिटेन और फ्रांस के साम्राज्यवाद को चुनौती दी थी और यहीं से विश्व की दो महाशक्तियों के प्रभाव से अलग एक तीसरी दुनिया का रास्ता साफ़ हुआ जिसे गुटनिरपेक्ष आंदोलन नाम दिया गया.
स्वेज़ नहर संकट की पचासवीं वर्षगाँठ के मौक़े पर पर बीबीसी हिंदी की
विशेष प्रस्तुति.