शनिवार, 22 जुलाई, 2006 को 10:34 GMT तक के समाचार
पिछले सप्ताह दक्षिणी चीन में आए तूफ़ान में मारे गए लोगों की संख्या 500 से भी ज़्यादा हो गई है. ये संख्या उन आँकड़ों से दोगुनी है, जो पहले आकलन किया गया था.
पिछले सप्ताह 14 जुलाई को चक्रवातीय तूफ़ान ने दक्षिणी चीन में भारी तबाही मचाई थी. तूफ़ान के कारण इस इलाक़े में बाढ़ आ गई थी और क़रीब 30 लाख लोग बेघर हो गए थे.
हुनान प्रांत की सरकार ने स्थानीय अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जान-बूझकर मरने वालों की संख्या कम बताई.
इस बीच चीन के यून्नान प्रांत में शनिवार को आए भूकंप के कारण कम से कम 11 लोग मारे गए हैं.
भूकंप
अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग तो मकान में ही दब गए और कुछ लोग चट्टानों के गिरने के कारण मारे गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई.
दूसरी ओर चक्रवातीय तूफ़ान बिली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 518 हो गई है. पत्रकारों के पिंगशी शहर का दौरा करने के बाद ये तथ्य सामने आया कि मरने वालों की संख्या काफ़ी कम बताई गई थी.
हुनान प्रांत की सरकार का कहना है कि जान-बूझकर मरने वालों की संख्या कम बताने के कारण स्थानीय अधिकारियों को सज़ा दी जा सकती है.
संवाददाताओं का कहना है कि सज़ा के डर से स्थानीय अधिकारी अक़्सर ऐसी घटनाओं के बारे में सूचना नहीं देतेय