शुक्रवार, 07 जुलाई, 2006 को 17:30 GMT तक के समाचार
सात जुलाई 2005 को लंदन चार धमाकों से दहल गया था. तीन भूमिगत रेलगाड़ियों और एक बस में हुए इन धमाकों में 52 लोगों की मौत हुई थी.
धमाके सुबह के समय हुए जब ज़्यादातर लोग दिन का काम शुरू करने के लिए जा रहे होते हैं.
बीबीसी के सहयोगी भी उन लोगों में शामिल थे जो लंदन के विभिन्न इलाक़ों से बुश हाउस काम के लिए आते हैं.
बीबीसी हिंदी सेवा के सहयोगियों ने धमाकों के समय कहाँ क्या देखा - प्रस्तुत है एक बानगी.