गुरुवार, 15 जून, 2006 को 23:56 GMT तक के समाचार
फ़लस्तीनी सरकार चला रहे चरमपंथी संगठन हमास ने इसराइल के सामने ताज़ा संघर्षविराम का प्रस्ताव रखा है.
फ़लस्तीनी सरकार के एक प्रवक्ता ग़ाज़ी हमाद का कहना है कि हमास फ़लस्तीनी चरमपंथियों से अनुरोध करने के लिए तैयार है कि वे इसराइल पर रॉकेट न चलाएँ.
लेकिन उन्होंने शर्त लगाई कि इसराइल को वादा करना होगा कि वह पश्चिमी तट और ग़ज़ा पट्टी में फ़लस्तीनियों पर हमले नहीं करेगा.
हमास ने एक सप्ताह पहले 16 महीने से चले आ रहे संघर्षविराम को ख़त्म कर दिया था.
उसने ऐसा ग़ज़ा के समुद्री तट पर तीन बच्चों समेत सात फ़लस्तीनियों के एक हमले में मारे जाने के बाद किया था.
साथ ही हमास ने इसराइल पर रॉकेटों से हमले शुरु कर दिए थे.
उधर इसराइली सेना का कहना है कि ताज़ा हवाई हमलों में तीन फ़लस्तीनी चरमपंथी मारे गए हैं.
इसराइल का आरोप था कि चरमपंथी इसराइल और ग़ज़ा पट्टी के बीच एक नाके पर विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहे थे.