http://www.bbcchindi.com

रविवार, 11 जून, 2006 को 10:01 GMT तक के समाचार

बांग्लादेश में विपक्ष और पुलिस के बीच झड़पें

बांग्लादेश में पुलिस और विपक्ष का समर्थन कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच राजधानी ढाका में झड़पें हुई हैं. पुलिस ने कई लोगों को गिरफ़्तार भी किया है.

प्रदर्शनकारी सरकार का विरोध कर रहे थे. विपक्ष की माँग है कि बांग्लादेश की की प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया इस्तीफ़ा दें.

विपक्ष ने उन पर भ्रष्टाचार और अयोग्यता के आरोप लगाए हैं.

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार जब प्रदर्शनकारियों ने पत्थराव करना शुरु किया तब पुलिस ने आँसू गैस छोड़ी और दोनो पक्षों में झड़पें हुईं.

विपक्ष ने अपने समर्थकों को राजधानी की नाकाबंदी करने को कहा था और कहा था कि राजधानी का बाक़ी देश से संपर्क काट दिया जाए.