http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 27 मई, 2006 को 08:38 GMT तक के समाचार

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद अफ़रातफ़री

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में ज़बरदस्त भूकंप आया है. अधिकारियों का कहना है कि जावा द्वीप में आए भूकंप में मरनेवालों की संख्या 1300 से अधिक हो सकती है.

भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसीलो बंबांग ने सेना को निर्देश दिए हैं कि वो पीड़ित लोगों को निकालने में मदद करे.

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद अफ़रातफ़री