शनिवार, 13 मई, 2006 को 12:38 GMT तक के समाचार
इंडोनेशिया में अधिकारियों ने कहा है कि माउंट मेरापी ज्वालामुखी के फटने के आसार काफ़ी ज़्यादा हैं. इस चेतावनी को सबसे उच्च श्रेणी की चेतावनी के तहत रखा गया है.
ज्वालामुखी के पास रहने वाले करीब 1000 लोगों से इलाका खाली करवा लिया गया है और इसमें बूढ़े लोग, बच्चे और महिलाएँ शामिल हैं.
आख़िरी बार माउंट मेरापी ज्वालामुखी 1994 में फटा था और इसमें 60 लोग मारे गए थे.