http://www.bbcchindi.com

मंगलवार, 18 अप्रैल, 2006 को 17:01 GMT तक के समाचार

बुश ने कहा ईरान पर सारे विकल्प खुले हैं

अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए अमरीका के पास सभी विकल्प खुले हैं.

उन्होंने ये विचार तब व्यक्त किए जब उनसे एक प्रेस कॉन्फ़ेंस के दौरान पूछा गया कि अमरीका के पास जो विकल्प हैं क्या उनमें परमाणु हमला शामिल है.

लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अमरीका अब भी इस मसले के हल के लिए पूरे ज़ोरशोर से कूटनीतिक प्रयास करने में जुटा हुआ है.

इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने चेतावनी दी थी कि यदि 'ईरान पर हमला करने के लिए कोई हाथ बढ़ता है तो उसे काट दिया जाएगा.'

हाल में ईरान ने ये घोषणा भी की थी कि उसने पहली बार यूरेनियम का

उधर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पाँच स्थायी सदस्य और जर्मनी ईरान की घोषणा पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से प्रतिक्रिया देने के लिए मॉस्को में विचार-विमर्श कर रहे हैं.

दूसरी ओर चीन ने दोबारा ईरान से बातचीत में सब्र और लचीलापन दिखाने का आहवान किया है.

ईरान बार-बार कहता रहा है कि वह उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण मकसदों के लिए और परमाणु हथियार नहीं बना रहा.