http://www.bbcchindi.com

सोमवार, 17 अप्रैल, 2006 को 12:13 GMT तक के समाचार

इसराइल में आत्मघाती हमला, नौ मरे

इसराइल के तेल अवीव शहर में हुए एक आत्मघाती हमले में हमलावर समेत नौ लोग मारे गए हैं और 50 से ज़्यादा घायल हो गए हैं.

धमाका एक फ़लस्तीनी हमलावर ने तेल अवीव शहर के बीचोंबीच एक रेस्तरां और बस स्टैंड के पास किया और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके से मलबा 25 मीटर दर तक इधर-उधर फैल गया.

मध्य पूर्व पर विस्तार से पढ़िए

ख़बर मिली है कि दो फ़लस्तीनी चरमपंथी गुटों ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है. चरमपंथी संगठन अल-अक़सा मार्टेयर्स ब्रिगेड और इस्लामी संगठन ने अलग-अलग जगह संपर्क कर इस घटना की ज़िम्मेदारी ली है.

ये धमका उस समय हुआ है जब इसराइल की नई संसद अपने पहले सत्र की शुरुआत की तैयारी कर रही है.

इसाइली चुनाव 2006

टीवी पर दिखाई जा रही तस्वीरों में दो बुरी तरह से घायल लोगों को अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया जबकि चिकित्सक दल अन्य घायलों की मदद कर रहे थे.

महत्वपूर्ण है कि ये धमाका उस रेस्तरां के बाहर हुआ है जिसपर जनवरी के महीने में भी हमला हुआ था और 15 लोग घायल हो गए थे.