बुधवार, 22 फ़रवरी, 2006 को 12:44 GMT तक के समाचार
इराक़ में एक बम विस्फोट से शियाओं के सबसे पावन स्थलों में से एक अल अस्करी मज़ार को भारी नुक़सान पहुँचा है और उसका एक गुंबद पूरी तरह तबाह हो गया है.
कहा जा रहा है कि दो लोगों ने तड़के इस मज़ार पर हमला किया और इसे नुक़सान पहुँचाया.
इस हमले के विरोध में हज़ारों लोग समारा स्थित इस मज़ार के बाहर इकट्ठा हो गए हैं. बग़दाद में भी लोग विरोध जताने के लिए जमा हुए हैं.