मंगलवार, 14 फ़रवरी, 2006 को 12:30 GMT तक के समाचार
इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ चल रहे मुक़दमे के तहत मंगलवार को को फिर अदालत में पेश हुए और उन्होंने कहा कि वे और उनके अन्य साथी भूख हड़ताल पर हैं.
जहाँ सोमवार को न्यायालय में दाख़िल होते ही उन्होंने 'बुश मुर्दाबाद' का नारा लगाया था वहीं मंगलवार को उन्होंने 'अरब क़ौम ज़िंदाबाद' के नारे लगाए.
सोमवार तो सद्दाम ने कहा था कि उन्हें अपनी इच्छा के ख़िलाफ़ न्यायालय में पेश होने के लिए मजबूर किया गया है.
इसके बाद जज और प्रतिवादियों के बीच तीख़ी नोकझोंक हुई थी और प्रतिवादियों ने अपने वकीलों की अनुपस्थिति पर शिकायत दर्ज की थी.