http://www.bbcchindi.com

सोमवार, 13 फ़रवरी, 2006 को 15:28 GMT तक के समाचार

वीडियोः सद्दाम ने लगाए अदालत में नारे

इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ चल रहे मुक़दमे के तहत सोमवार को फिर अदालत में पेश किए गए.

इस बार न्यायालय में दाख़िल होते ही उन्होंने 'बुश मुर्दाबाद' का नारा लगाया और कहा कि उन्हें अपनी इच्छा के ख़िलाफ़ न्यायालय में पेश होने के लिए मजबूर किया गया है.

इसके बाद जज और प्रतिवादियों के बीच तीख़ी नोकझोंक हुई और प्रतिवादियों ने अपने वकीलों की अनुपस्थिति पर शिकायत दर्ज की.

सद्दाम ने अदालत में लगाए नारे