http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 04 फ़रवरी, 2006 को 21:27 GMT तक के समाचार

वीडियोः सीरिया में दूतावासों को जलाया

हज़रत मोहम्मद के कार्टून छापे जाने से नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने सीरिया में डेनमार्क और नॉर्वे के दूतावासों में आग लगा दी है.

सीरिया की राजधानी दमिश्क में शनिवार को हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने पहले डेनमार्क के दूतावास पर पत्थर बरसाए और उसके बाद नॉर्वे के दूतावास पर भी हमला किया.

नारे लगा रहे लोगों में से कुछ ने डेनमार्क के झंडे को हटा दिया और उसकी जगह एक और झंडा लगा दिया जिसपर लिखा था - "अल्लाह के अलावा कोई दूसरा ख़ुदा नहीं है और मोहम्मद अल्लाह के पैग़ंबर हैं"

सीरिया में पिछले कुछ दिनों से डेनिश दूतावास के बाहर लगातार धरने-प्रदर्शन हो रहे हैं.

देखिएः प्रदर्शनकारियों ने दूतावासों में आग लगाई