मिस्र का एक जहाज़ लाल सागर में डूब गया, इस जहाज़ पर 1400 लोग सवार थे.
मिस्र के अधिकारियों ने बताया है कि 300 से ज़्यादा लोगों को जीवित बचाया जा चुका है. लेकिन अधिकांश यात्री अब भी लापता बताए जाते हैं.
अब तक दर्जनों शव भी निकाले जा चुके हैं.
मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने दुर्घटना की जाँच की घोषणा की है.
सऊदी अरब के दबा नाम के बंदरगाह से चला यह जहाज़ दक्षिणी मिस्र के सफ़ागा की ओर जा रहा था.