http://www.bbcchindi.com

सोमवार, 26 दिसंबर, 2005 को 22:32 GMT तक के समाचार

वीडियोः सूनामी की बरसी पर श्रद्धांजलि

सूनामी विपदा की पहली बरसी पर रविवार को एशिया के उन देशों में प्रार्थना सभाएँ हुईं जहाँ सूनामी का कहर बरपा था.

इंडोनेशिया और थाईलैंड में ठीक उसी समय प्रार्थना शुरू हुई जब पहली बार सूनामी लहरें तट पर पहुँची थीं.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसीलो बाम्बांग युधोयोनो और थाईलैंड के प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा हज़ारों लोगों के साथ इन सभाओं में शामिल हुए.

वहीं श्रीलंका में राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व में उस स्थान पर एक प्रार्थना सभा हुई जहाँ सूनामी विपदा के समय एक रेलगाड़ी के बह जाने से एक हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे.

भारत में भी सूनामी विपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई.

सूनामी की पहली बरसी पर हुई प्रार्थना सभाएँ