सोमवार, 26 दिसंबर, 2005 को 03:27 GMT तक के समाचार
चीन में एक बार में आग लगने से 26 लोग मारे गए हैं जबकि 11 लोग घायल हैं.
चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार ये आग दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में लगी.
सरकारी समाचार एजेंसी ज़िन्हुआ के अनुसार आग चीन के एक संपन्न शहर ज़ोंगशान के बाहरी इलाक़े में स्थित बार में रविवार रात 11 बजे लगी.
आग कैसे लगी इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है.
संवाददाताओं का कहना है क चीन में बार, होटलों और डिस्को में अक्सर आग लगती रहती है.
इस वर्ष जून में गुआंगडांग प्रांत के ही एक और शहर शांटोउ में एक होटल में आग लगी थी जिसमें 31 लोग मारे गए थे और 15 घायल हो गए.