रविवार, 18 दिसंबर, 2005 को 04:21 GMT तक के समाचार
पिछले साल के आख़िर में जब हिंद महासागर में सूनामी की लहरें आईं तो कई लोग उससे बेख़बर अपने अपने काम में लगे थे और कुछ थाईलैंड और इंडोनेशिया के पर्यटक स्थलों में अपनी छुट्टियाँ बिता रहे थे.
मौज मस्ती के खुशनुमा और सुखद पलों को क़ैद करने के लिए कई लोग अपने कैमरे लेकर बैठे थे.
लेकिन अचनाक आईं सूनामी की लहरों ने जैसे सब कुछ पलट कर रख दिया.
कई लोगों ने उस वक़्त इन लहरों और उससे मची तबाही को अपने कैमरे में क़ैद कर लिया.