http://www.bbcchindi.com

गुरुवार, 15 दिसंबर, 2005 को 04:34 GMT तक के समाचार

इराक़ चुनाव से जुड़े तथ्य

इराक़ के लोग 15 दिसंबर को नई संसद यानि काउंसिल ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं.

इसके बाद काउंसिल अपने सदस्यों में से ही राष्ट्रपति और दो उप राष्ट्रपतियों का चुनाव करेगी, जो बाद में प्रधानमंत्री और कैबिनेट के बाकी सदस्यों का चयन करेंगे.

कौन कौन सी मुख्य पार्टियाँ इराक़ में चुनाव लड़ रही हैं:

कुर्दीस्तान एलायंस
इराक़ी नेशनल लिस्ट
इराक़ी नेशनल कांग्रेस लिस्ट
इराक़ी अकॉर्ड फ़्रंट
अन्य गठबंधन

पर्यवेक्षक

आईईसीआई यानि इराक़ के स्वतंत्र चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए 70 हज़ार से ज़्यादा पर्यवेक्षकों को मान्यता दी है. इसके अलावा विभन्न राजनीतिक दलों के एजेंटों को भी मान्यता दी गई है.

इस साल जनवरी में हुए चुनाव और अक्तूबर में हुए जनमतसंग्रह में इतने पर्यवेक्षकों और एजेंटों को मान्यता नहीं दी गई थी.

मतदान ख़त्म होने के तुरंत बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हो जाएगी. ये नतीजे फिर आईईसीआई के पास भेजे जाएँगे.

31 दिसंबर 2005 तक या उससे पहले काउंसिल ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स को काम शुरू कर देना होगा.