रविवार, 11 दिसंबर, 2005 को 18:12 GMT तक के समाचार
ब्रिटेन की राजधानी लंदन के पास स्थित शहर हेमल हैंपस्टेड रविवार सुबह एक तेल डिपो में लगी आग 12 घंटे बाद भी नहीं बुझाई जा सकी है.
लंदन से लगभग 40 किलोमीट दूर स्थित इस तेल डिपो में रविवार सुबह कई बड़े धमाके हुए. इससे 43 लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर है.
अग्निशमन कर्मचारी इस आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अंधेरा होने तक आग की ऊँची लपटें दिखाई दे रही थीं.
जिस जगह आग लगी है वहाँ से उठता हुआ काले धुएँ का बादल दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड की ओर बढ़ रहा है.